मुम्बई के पर्यटन स्थल: पर्यटको के लिए 30 प्रमुख व पसंदीदा जगह

Comments · 218 Views

मुंबई, कुछ लोगों के लिए कला की नगरी तो कुछ लोगों के लिए सपनो का शहर। और ये शहर भरा है कुछ अद्भुत बाजार, रहस्यमय मं

मुंबई का मौसम

  • नवंबर से फरवरी:यह मुंबई में सर्दियों का समय होता है। मुंबई की सर्दियाँ मतलब सुहाना मौसम। एक तटीय क्षेत्र होने के कारन मुंबई में अधिक ठण्ड नहीं पड़ती। यहाँ इन महीनो में तापमान 10C तक जा सकता है।
  • मार्च से मई:इस दौरान तापमान 40C तक पहुंच जाता है। यदि आप इन दिनों मेंमुम्बई के पर्यटन स्थलदेखना चाहते हैं तो अप्प शाम को निकल सकते हैं जब मौसम थोड़ा सुहाना हो जाये।
  • जून से अक्टूबर:यह मुंबई में मानसून का समय होता है। यह समय बेहतरीन होता है माथेरान, इगतपुरी, खंडाला, और लोनावला घूमने का।

5 मुम्बई के पर्यटन स्थल

अब बिना किसी देर के हम आपको मुंबई के 5 सबसे बेहतरीन पर्यटक स्थलों की जानकारी देना चाहते हैं। यदि आपने अपने मुंबई ट्रिप की तैयारी कर ली है तो यह सूचि आपके काम आने वाली है।

1. गेटवे ऑफ़ इंडिया, मुंबई

मुम्बई के पर्यटन स्थलोंमें से सबसे प्रसिद्ध, गेटवे ऑफ़ इंडिया (Gateway Of India) प्रतिक है हिन्दू और मुस्लिम धर्म की एकता का। ये विजय मेहराब राजा जॉर्ज 5 और रानी मैरी के भारत आने के उपलक्ष मैं बनाई गई थी, जो की ब्रिटिश राज के जाने माने वास्तुकार, जॉर्ज वित्तेत ने डिज़ाइन की थी। आज कल गेटवे ऑफ़ इंडिया एक प्रिय पर्यटक स्थल बन चुका है पिकनिक के लिए। आपको हमेशा गेटवे ऑफ़ इंडिया पर गुब्बारे बेचने वाले, फोटोग्राफर, भेलपुरी बेचने वाले, और विदेशी सैलानी दिखाई देंगे। आप गेटवे ऑफ़ इंडिया से नाव से एलीफैंटा आइलैंड की सैर भी कर सकते हैं।

स्थान:अपोलो बंदर, कोलाबा, मुंबई, महाराष्ट्र 400001, भारत
खुलने का समय:24 घंटे खुला
प्रवेश शुल्क:प्रवेश निःशुल्क

2. जुहू बीच

मुंबई के 10 प्रमुख पिकनिक स्पॉट में से एक, जुहू बीच (Juhu Beach) मुंबई के नार्थ सेण्टर से करीब 18 किलोमीटर की दूरी पर है। यह बीच अरब सागर की ख़ूबसूरत समुन्द्र तट पर बसा हुआ है। अगर आप जुहू बीच की सैर पर निकले हैं तो शाम होने का इंतज़ार करें क्यूंकि यहाँ के बेहद रमणीय सूर्यास्त को देखे बिना आपका जुहू बीच आना अधूरा सा रह जायेगा। जुहू बीच के आस पास भी इस्कॉन मंदिर, हौली क्रॉस चर्च, महालक्ष्मी मंदिर, और सिद्धि विनायक जैसे मुंबई के धार्मिक स्थल हैं. जब आप जुहू की सैर पर निकलें तो अपना कैमरा लाना बिलकुल न भूलें।

3. एलीफैंटा केव्स

एलीफैंटा आइलैंड (Elephanta Island) मुंबई के तट से कुछ दुर एक आइलैंड है। यह भारत के सबसे मनोहर और प्राचीन स्थानों मेंसे एक है। यदि आपमुंबई के दर्शनीय स्थलकी सैर पर निकले हैं तो आपको एलीफैंटा की खूबसूरती के दर्शन करना काफी ज़रूरी है। एलीफैंटा की सबसे रहस्यमयी बात ये है के आज तक किसी को यह नहीं पता की इसकी रचना किसने की। यह दर्शनीय स्थल पत्थरों से काट कर बना है और इसकी वास्तुकला देखते ही बनती है। एलीफैंटा की इस खूबसूरत कृति को उपनिवेश कल मैं काफी नुक्सान पहुंचाया गया लेकिन इसकी शोभा आज भी सैलानियों को भावविभोर कर देती है। अगर आप मुंबई के शोर से कुछ दूर शांति मैं समय बिताना चाहते हैं तो एलीफैंटा आइलैंड आपके लिए सबसे बेहतरीन जगह है।

स्थान:घारापुरी, महाराष्ट्र 400094, भारत
खुलने का समय:सुबह 9:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक। पहली नौका सुबह 9 बजे निकलती है और आखिरी नौका दोपहर 2 बजे निकलती है।
प्रवेश शुल्क:INR 10/ व्यक्ति

4. मरीन ड्राइव

मरीन ड्राइव (Marine Drive) एक 3 किलोमीटर लम्बी छह मार्ग वाली सड़क है जो दक्षिण मुंबई से उत्तर मुंबई के तट तक फैली हुई है। मालाबार हिल के तलहटी पर स्थित यह सी अकार की सड़क नरीमन पॉइंट और बाबुलनाथ को जोड़ती है।मुम्बई के पर्यटन स्थलोंमें से एक, मरीन ड्राइव मुंबई वासियों और सैलानियों को आकर्षित करता है। यहाँ से ढलते हुए सूरज का मनोहर दृश्य देखा जा सकता है। ताड़ के पेड़ों से घिरा मरीन ड्राइव बेहद ही सुन्दर लगता है।

स्थान:नेताजी सुभाष चंद्र बोस रोड, दक्षिण मुंबई
खुलने का समय:24 घंटे
प्रवेश शुल्क:प्रवेश निःशुल्क

5. हाजी अली दरगाह

हाजी अली की दरगाह (Haji Ali Dargah)मुंबई के धार्मिक स्थलोंमें से एक सबसे अद्भुत और प्रतिष्ठित पर्यटक स्थल है। समुन्द्र के बीच में तैरती ये दरगाह आपको भावविभोर कर देगी। यह इंडो-इस्लामिक धार्मिक स्थल उन्नीसवीं सदी में बनाया गया था और यह पीर हाजी अली शाह बुखारी को समर्पित है। यह मन जाता है की हाजी अली मक्का की धार्मिक यात्रा पर निकले थे जहाँ उनका देहांत हो गया, लेकिन चमत्कारपूर्ण ढंग से उनका ताबूत समुन्द्र में बेहटा हुआ मुंबई के तट पर आ पंहुचा। और इस तरह इस प्रतिष्ठित दरगाह का जन्म हुआ।

स्थान:दरगाह रोड, हाजी अली, मुंबई, महाराष्ट्र
खुलने का समय:सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक

Comments