Hindi Jokes

Mga komento · 1723 Mga view

खुशहाली का उपाय पूछा, पढ़िए वायरल चुटकुले..

हंसने से शारीरिक और मानसिक सेहत पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कुछ लोग तो इसे लाफ्टर मेडिसिन भी कहते हैं। खुल कर हंसने से हमारे शरीर में ताजगी का संचार होता है। सिर्फ यही नहीं हंसने का असर हमारी उम्र पर भी दिखाई देता है। हंसना एक तरह की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज जैसा है। हंसने से हमारी मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है और एंटी-एजिंग में मदद मिलती है। इसलिए कोशिश करें कि हमेशा हंसते रहें। सोशल मीडिया पर अक्सर कुछ जोक्स वायरल होते रहते हैं जो हंसने में हमारी मदद करते हैं। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला... 

जमींदार अपने रिश्तेदार के सामने डींग हांकता हुआ कहता है
जब मैं सुबह-सुबह कार में अपनी जमीन देखने के लिए जाता हूं
तो शाम तक भी पूरी जमीन नहीं देख पाता,
रिश्तेदार- आप बिल्कुल ठीक कहते हो,
3 साल पहले हमारे पास भी ऐसी एक खटारा कार थी,
जो हमने बड़ी मुश्किल से बेची.. 

पत्नी- मैं बचूंगी नही मर जाउंगी!
पति - मैं भी मर जाऊंगा!
पत्नी- मैं तो बीमार हूं इसलिए मर जाउंगी लेकिन तुम किस लिए ??
पति - मैं इतनी खुशी बर्दास्त नही कर पाउंगा... 

एक औरत ने पंडित जी से घर की खुशहाली का उपाय पूछा ...
पंडित जी- बेटी पहली रोटी गाय को खिलाया करो और आखिरी रोटी कुत्ते को,
औरत- पंडित जी मैं ऐसा ही करती हूं...
पहली रोटी खुद खाती हूं ...और ...
आखिरी रोटी अपने पति को खिलाती हूं...
पंडित बेहोश... 

लड़की - क्या कर रहे हो?
लड़का - मूंगफली खा रहा हूं।
लड़की - अच्छा! अकेले-अकेले?
लड़का - अब 10 रुपए की मूंगफली में भंडारा करूं क्या....!

अध्यापक - किसी ऐसी जगह का नाम बताओ जहां पर
बहुत सारे लोग हों फिर भी तुम अकेला महसूस करो?
छात्र - परीक्षा कक्ष!

 

Mga komento