Karwa Chauth 2025 LIVE: करवा चौथ पर किस समय खाएं सरगी? जानें मुहूर्त, विधि सहित अन्य जानकारी

التعليقات · 162 الآراء

Karwa Chauth 2025 Kab Hai, Sargi Time, Puja Vidhi, Shubh Muhurat, Samagri, Katha, Chand Nikalne Ka Samay LIVE Updates: इस साल करवा चौथ पर काफी शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। जानें करवा

Karwa Chauth 2025 Date, Time, Puja Vidhi, Samagri, Katha, Shubh Muhurat, Chand Nikalne Ka Samay LIVE Updates: अखंड सौभाग्य और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए करवा चौथ का व्रत रखा जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, यह व्रत हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं और शाम को सोलह श्रृंगार कर चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित करती हैं। इस वर्ष का करवा चौथ विशेष रूप से शुभ माना जा रहा है, क्योंकि सिद्धि, शिवावास योग जैसे मंगलकारी संयोग बन रहे हैं। यह योग व्रत के फल को कई गुना बढ़ाने वाले माने जाते हैं। आइए जानते हैं इस शुभ अवसर पर करवा चौथ का शुभ मुहूर्त, पूजन सामग्री, चंद्रोदय का समय, व्रत कथा सहित अन्य जानकारी

 

 

करवा चौथ पूजा शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth 2025 Puja Muhurat)

शाम 05:57 मिनट से शाम 07:11 मिनट तक
करवा चौथ व्रत समय- सुबह 06:19 मिनट से शाम 08: 13 मिनट तक
करवा चौथ व्रत अवधि- 13 घंटे 54 मिनट

करवा चौथ 2025 चंद्रोदय का समय (Karwa Chauth 2025 LIVE)

दृंक पंचांग के अनुसार, 10 अक्टूबर को शाम 8 बजकर 10 मिनट पर होगा। शहर के अनुसार थोड़ा समय में बदलाव हो सकता है

सरगी खाने का समय ? ( Karwa Chauth Sargi Time)

करवा चौथ पर सरगी ब्रह्म मुहूर्त के समय ग्रहण करना शुभ माना जाता है। 10 अक्टूबर को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 35 मिनट से 5 बजकर 23 मिनट के बीच तक रहेगा।

التعليقات