कौन हैं दिल्ली यूनिवर्सिटी की पूर्व प्रफेसर ऋतु सिंह, जिन्हें धरने से उठा ले गई पुलिस, जानें क्या है पूरा मामला

التعليقات · 1500 الآراء

Dr Ritu Singh: डीयू की पूर्व प्रोफेसर ऋतु सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है, वे 125 दिनों से डीयू में धरना दे रही थीं। उन्

हाइलाइट्स

  • दिल्ली यूनिवर्सिटी की पूर्व प्रोफेसर ऋतु सिंह को हिरासत में लिया
  • डीयू में पिछले 125 दिनों से दे रही थीं धरना, पुलिस ने हटाया
  • ऋतु का आरोप है कि जातिगत भेदभाव की वजह से उनकी नौकरी गई

नई दिल्ली: दिल्ली यूनिवर्सिटी की पूर्व प्रोफेसर डॉ. ऋतु सिंह को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वो पिछले कई दिनों से डीयू में धरना दे रही थीं। दिल्ली पुलिस ने ऋतु के सहयोगियों को भी हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रोफेसर कुछ मांगो को लेकर धरना दे रही थीं। वो वीसी ऑफिस के ताले को खोलने के लिए प्रदर्शन कर रही हैं। आखिर ऋतु सिंह कौन हैं और वो डीयू में प्रदर्शन क्यों कर रही थीं? आइए बताते हैं।

التعليقات